Breaking

MANASA NEWS: युवती को सांप ने डसा,मौत,…

Spread the love

मनासा: थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली कंजार्डा पुलिस चौकी के गांव नवलपुरा में घर से उठकर बाड़े में मवेशियों को दूध निकालने गई। एक 18 वर्षीय युवती की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई।ग्राम पंचायत पलासिया के सरपंच कालूराम गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव नवलपुरा की रहने वाले सोनू पिता लक्ष्मण गुर्जर (18) सुबह घर से उठकर बाड़े में गाय भैंसों का गोबर उठाने के साथ चारा पानी और दूध निकालने गई थी।

इसी दौरान उसे अंधेरे में अचानक एक जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन उसे उपचार के लिए मनासा शासकीय अस्पताल लेकर निकले। मगर युवती ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वही शासकीय अस्पताल में डॉक्टर ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *