मध्य प्रदेश सरकार जनजातीय समाज की महान शासक महारानी रानी दुर्गावती की जबलपुर में स्थापित होने वाली प्रतिमा की ऊंचाई कम करने की तैयारी कर रही है। इसको लेकर हाल ही मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने प्रस्ताव रखा है। में जनजातीय समाज के बलिदान का प्रतीक महारानी रानी दुर्गावती की जबलपुर में स्थापित होने वाली प्रतिमा की ऊंचाई कम करने की तैयारी की जा रही है। प्रतिमा की ऊंचाई में जबलपुर नगर निगम की लाचारी आड़े आ रही है। इसको लेकर हाल ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ पर्यटन विभाग की बैठक में अधिकारियों ने प्रस्ताव रखा है। प्रतिमा की ऊंचाई 52 फीट रखने से उसकी साफ सफाई और रखरखाव में नगर निगम को दिक्कत हो सकती है, इसलिए इसे घटाने पर जोर दिया जा रहा है। प्रतिमा स्थापित करने के बाद रखरखाव जबलपुर नगर निगम को करना है। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के सामने तर्क दिया कि नगर निगमों की माली हालत इतनी अच्छी नहीं होती है कि वो इतनी ऊंची प्रतिमा की साफ सफाई को लेकर खर्च वहन कर सकें। इसको लेकर जबलपुर नगर निगम की तरफ से ही पर्यटन विभाग के सामने अपनी चिंता व्यक्त की गई है। जिसके बाद विभाग ने अब प्रतिमा की ऊंचाई कम करने को लेकर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की है। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से दोनों ही प्रस्ताव बनाकर सामने रखने को कहा है।