दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने आज बतौर मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारी संभाल ली, हालाँकि जैसा उनके बारे में कहा जा रहा था कि वे डमी या फिर खडाऊं सीएम हैं, उन्होंने इसे प्रमाणित भी कर दिया, उन्होंने पद सँभालने के बाद वीडियो सन्देश में खुद को भरत बताते हुए राम की खडाऊं रखकर शासन करने वाले बात का जिक्र किया और पास में एक खाली कुर्सी रखते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की ये कुर्सी अरविंद केजरीवाल का इंतजार करेगी, आतिशी के वीडियो बाहर आते ही सोशल मीडिया पर मनमोहन सिंह ट्रेंड होने लगा।
केजरीवाल के नाम की खाली कुर्सी से मचा सियासी बवाल: अब एक बार फिर दिल्ली में यही सब हो रहा है, आज आतिशी ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में कुर्सी संभाली लेकिन उन्होंने अपनी कुर्सी के पास में एक खाली कुर्सी रखकर विपक्ष को फिर बोलने का मौका दे दिया, भाजपा ने इस पर तंज कसा है, भाजपा के आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने X पर लिखा – दिल्ली में ये ड्रामा बंद होना चाहिए।