नीमच: उपनगर नीमच सिटी पुलिस ने जुआ खेल रहे 9 जुवारियों को जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके पास से ताश के पत्ते व 27,140 नगदी जप्त की। मौके से फरार आरोपी व फार्म हाउस मालिक को बनाया आरोपी पुलिस अधीक्षक अकिंत जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिह सिसोदीया एवं नपुअ नीमच अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में मुखबीर की सुचना पर महावीर शक्तावत फार्म हाउस गांव सेदरीया के पास से जुआ खेल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया है।