नीमच: जिला इंजीनियर एसोसिएशन द्वारा अभियंता दिवस के दो दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच महिलाओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य नाटिका में दिया गया था । महिला एवं बालिकाओं ने नाटिका में सभी समाज जनों से आह्वान किया कि वह अपने बेटा और बेटी के लालन-पालन में भेदभाव नहीं करें। समान भाव रखें और लड़कियों को यह संदेश दिया कि आधुनिक युग में लड़कियों को अपनी आत्मरक्षा स्वयं करना सीखना होगी। उन्हें कोई बचाने नहीं आने वाला है। नाटिका में श्रीमती अनीता टांक, मधु चतुर्वेदी, उर्मिला गौड़,अलका विजयवर्गीय, अंकिता पोरवाल, शोभना शाकी, राधा त्रिवेदी, श्वेता रांगनेकर, शीतल यादव, प्रभावी अभिनय प्रस्तुत किया। अभियंता दिवस के उपलक्ष में धामनिया स्थित शासकीय स्कूल में बच्चों को जूते वितरण किए गए साथी संगठन के सदस्यों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें उन्होंने सहभागिता निभाई इसके बाद अभियंता दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में इंजीनियर शहर के इंजीनियर सर्किल पर एकत्रित हुए जहां उन्होंने भारत रत्न डॉक्टर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया रवैया प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके साथ ही लायन डेन सभागार में विभिन्न खेलकूद पुरुषों के लिए कैरम शतरंज बैडमिंटन महिलाओं में बच्चों के लिए चेयर रेस कपल गेम 1 मिनट गेम सहित विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें सभी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया