Breaking

MP NEWS: केंद्रीय मंत्री शिवराज की बड़ी बहू बनेगी उद्योगपति की अमानत,…

Spread the love

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय चौहान की जल्द ही सगाई होने वाली है। आज से ठीक एक महीने बाद 17 अक्टूबर को सगाई की रस्म होगी। इसकी जानकारी खुद शिवराज सिंह ने एक्स कर दी है। शिवराज सिंह ने अपने एक्स अकाउंट से की गई पोस्ट में लिखा- एक पिता के रूप में मेरे लिए बहुत खुशी का अवसर है। मैं, मेरी धर्मपत्नी साधना और पूरे परिवार को आप सभी से यह शुभ समाचार साझा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि मेरे बड़े बेटे कार्तिकेय की सगाई अनुपम बंसल और रुचिता बंसल की सुपुत्री अमानत बंसल से तय हुई है। 17 अक्टूबर को कार्तिकेय और अमानत की सगाई की रस्म होगी। इस सगाई में अभी एक महीना है, इससे पहले आइए जानते हैं कि अमानत बंसल कौन हैं?

बंसल परिवार का उदयपुर से संबंध: शिवराज सिंह की होने वाली बड़ी बहू अमानत बंसल देश के बड़े उद्योगपति की बेटी हैं। उनके पिता अनुपम आर बंसल फेमस लिबर्टी शूज कंपनी के निदेशक हैं। अमानत की मां रुचिता बंसल कन्फेडरेशन ऑफ वूमेन एंटरप्रेन्योर ऑफ इंडिया के हरियाणा चैप्टर के फाउंडर हैं। वह ‘इजहार’ नाम की एक संस्था चलाती है। बंसल परिवार का राजस्थान के उदयपुर जिले से संबंध हैं।

अमानत ने मनोवैज्ञानिक शोध में की एमएससी: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय चौहान की होने वाली पत्नी ने विदेश से पढ़ाई की है। अमानत ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मनोवैज्ञानिक शोध में एमएससी की है। अमानत को शास्त्रीय नृत्य का भी बहुत शौक है। वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं।

शिवराज के छोटे बेटे की भी हो चुकी है सगाई: बता दें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल की सगाई भी हो चुकी है। भोपाल में रहने वाले इंदरमल जैन के बेटे डॉ. संदीप जैन की बेटी रिद्धि जैन शिवराज सिंह के घर की छोटी बहू बनेंगी।

एक साथ हो सकती है बड़े और छोटे भाई की शादी: शिवराज राज सिंह के बडे़ बेटे कार्तिकेय की सगाई 17 अक्टूबर को होगी। वहीं, कुणाल की सगाई पहले से हो चुकी है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि दोनों भाई एक साथ शादी के बंधन में बंद सकते हैं। इस साल के अंत तक दोनों की शादी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *