नीमच आज जिले में पुलिस और प्रशासन नगर पालिका नगर परिषद की तरफ से नीमच में गणेश विसर्जन के पाँच पॉइंट संजीवनी कुंड , कनावटी तालाब,शिवघाट, बोरखेड़ी नदी भरभड़िया तालाब में होगा वही जिले में मनासा तालाब, पेड़रिया तालाब चंबलेश्वर डेम ढढ़ेरी नदी कुकड़ेशवर तालाब रामपुरा तालाब रिंगवाल वही जावद मोरवन डेम जावद बावल के पास तलाई रतनगढ़ की नदी जीरन तालाब चल्दू नदी पालसोडा तालाब में विसर्जन होंगे जहाँ पुलिस टीम नपा की गौतखोर टीम प्रशासनिक अमले की टीम शाम 7 बजे तक गणेश विसर्जन स्थल पर उपस्थित रहेंगे किसी भी अन्य व्यक्तियों कों गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए डेम तालाब नदी में नहीं उतरने दिया जायेगा।