Breaking

राष्ट्रपति की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: तीन पुलिसकर्मी निलंबित,..

Spread the love

राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू के उज्जैन दौरे को लेकर पुलिस सुरक्षा इंतजामों को लेकर सतर्कता बरत रही है। एसपी ने निर्देश दिए हैं कि शहर की तमाम होटल, लॉज और रेस्त्रां में चैकिंग अभियान चलाया जाए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चल रहे चैकिंग अभियान में लापरवाही बरतने पर एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।एसपी ने माधव नगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक संदीप सिंह, ललित कुमार और उमेश शर्मा के निलंबन के आदेश जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि तीनों को थाना क्षेत्र की होटल की जांच करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन, इन्होंने होटल की जांच सही तरीके से नहीं की। वहीं, एक होटल में विवाद भी सामने आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *