Breaking

NEWS : ट्रंप के गोल्फ क्लब के बाहर गोलीबारी, पूर्व राष्ट्रपति सुरक्षित; पकड़ा गया संदिग्ध,….

Spread the love

वाशिंगटन: रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प के फ्लोरिडा स्थित गोल्फ क्लब के बाहर रविवार दोपहर गोलीबारी हुई। चुनावी अभियान की कमान संभालने वाले संचार निदेशक स्टीवन चेउंग ने कहा कि ट्रम्प सुरक्षित हैं। गोलीबारी किसने की अभी इस बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले 13 जुलाई को पेंसिल्वेनिया में चुनावी रैली के दौरान ट्रंप पर गोली चलाई गई थी। उस दौरान गोली उनके कान को छूकर निकली थी। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ये गोलीबारी तब हुई जब ट्रम्प फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में अपने गोल्फ कोर्स में गोल्फ खेल रहे थे। ये जगह उनके मार-ए-लागो निवास से ज्यादा दूर नहीं है। यह भी कहा जा रहा है कि कोर्स के पास हो रहे विवाद में दो लोगों के बीच गोलीबारी हुई। हालांकि यह साफ नहीं है कि गोलीबारी किसने की और न ही इस बात की कोई पुष्टि है कि ट्रंप को निशाना बनाया गया था। सीक्रेट सर्विस के संचार प्रमुख एंथोनी गुग्लिल्मी ने भी इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा कि सीक्रेट सर्विस, पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय के साथ मिलकर इस घटना की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति सुरक्षित हैं।
वहीं, डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने एक्स पर पोस्ट कर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में ट्रम्प गोल्फ कोर्स में गोलीबारी हुई। स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी कि घटनास्थल पर झाड़ियों में एक A K-47 पाई गई है। कथित तौर पर एक संदिग्ध को पकड़ लिया गया है।

अमेरिका में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं-कमला हैरिस: राष्ट्रपति के चुनाव में उनकी प्रतिद्वंदी कमला हैरिस ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि मुझे फ्लोरिडा में पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प और उनके गोल्फ कोर्स के पास गोलीबारी की खबरों के बारे में जानकारी दी गई है। मुझे खुशी है कि वह सुरक्षित हैं। अमेरिका में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *