Breaking

मनासा में पीएम श्री स्कूल एवं सीएम राइस स्कूल का निरीक्षण,…

Spread the love

नीमच : लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के उपसंचालक डॉ महेश जैन, सहायक संचालक नीरज सक्सेना एवं सहायक संचालक हेमंत शर्मा ने शनिवार को मनासा में सीएम राइज स्कूल तथा पीएम श्री स्कूल का निरीक्षण किया । निरीक्षण में सीएम राइज के नव निर्मित भवन का निर्माण कार्य तथा उसमें आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही शैक्षणिक व्यवस्था को भी परखा। पीएम श्री विद्यालय मनासा में आईसीटी लेब डिजिटल लाइब्रेरी तथा वोकेशनल लैब का निरीक्षण किया। लैब में बच्चों के अध्यापन के स्तर को जांचा । यहां बाला फीचर, ग्रीन स्कूल संबंधी कार्यों को भी देखा । दोनों विद्यालयों में अध्यापन व्यवस्था संतोषप्रद पाई गई। भोपाल के इस दल ने जिले में शैक्षिक गुणवत्ता व विद्यालयों के संचालन की प्रशंसा की । निरीक्षण दल के साथ एडीपीसी प्रलय कुमार उपाध्याय भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *