रायसेन जिले के अशासकीय अभिनव गरिमा विद्या निकेतन उमावि देवरी विकासखण्ड-उदयपुरा के प्राचार्य ने 5 सितंबर को एक कार्यक्रम में नरेन्द्र शिवाजी पटेल राज्यमंत्री लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मप्र. शासन का नाम द्वितीय स्थान पर तथा संसद सदस्य दर्शन सिंह चौधरी का नाम प्रथम स्थान पर अंकित किया गया जिसके बाद स्कूल संचाल और प्राचार्य की परेशानी बढ़ गई है। रायसेन जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसे लेकर कांग्रेस ने कहा है कि बीजेपी की कलह बाहर आ रही है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक्स पर लिखा कि BJP में मंत्रियों और सांसदों के बीच गलाकाट प्रतिस्पर्धा चल रही है।
स्कूल संचालक को धमकाया भी गया: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक्स पर लिखा- ये BJP में मंत्रियों और सांसदों के बीच चल रही गलाकाट प्रतिस्पर्धा है या जलन की भावना। एक राज्यमंत्री को अपनी ही पार्टी के सांसद से इतनी खुन्नस है कि उन्होंने बकायदा नोटिस दिलवाया। सिर्फ नोटिस ही नहीं दिया, स्कूल संचालक को भी धमकाया गया है। मामला उदयपुरा के स्कूल में शिक्षक दिवस के आमंत्रण पत्र पर राज्य मंत्री नरेंद्र शिवजी पटेल के पहले सांसद दर्शन चौधरी के नाम लिखने पर विवाद का हैA