Breaking

नशा कारोबार को प्रतिबंधित करने के लिए विधायक ने पत्र लिखा,…

Spread the love

बदनावर:  प्रदेश स्तर पर नशे के कारोबार को प्रतिबंधित करने के लिए विधायक भंवरसिंह शेखावत ने गृहमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा है।
बताया कि नशे के कारण बर्बाद हो रहे युवाओं एवं परेशान परिवारों को बचाने के लिए मैंने जुलाई 2024 में विधानसभा सत्र के दौरान प्रश्नों के माध्यम से प्रदेश सरकार को अवगत कराया था। नशा एक ऐसी सामाजिक बुराई है जो पूरे जीवन को बर्बाद कर रही है। नशे में लिप्त युवा परिवार के साथ ही समाज पर भी बोझ बन रहे हैं। यह गंभीर चिंता का विषय है।
बदनावर क्षेत्र के साथ ही प्रदेश भर में गांजा, भांग, चरस, स्मैक, कोकिन, ब्राउन शुगर जैसे प्राणघातक मादक पदार्थों के अवैध व्यवसाय को तत्काल प्रतिबंध करते हुए इसका कारोबार करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ताकि बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी एवं परिवारों को बचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *