Breaking

NEEMUCH NEWS: महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार के विरोध में जिला महिला कांग्रेस ने दिया ज्ञापन,…

Spread the love

नीमच: महिला कांग्रेस जिलाअध्यक्ष आशा सांभर के नेतृत्व में आज कांग्रेस जनों ने ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का पुतला जलाने का प्रयास किया परंतु पुलिस प्रशासन की सतर्कता ने पुतला जलाने से पहले ही छीन लिया। उसके पश्चात जिला प्रशासन को जिला महिला कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर अवगत करवाया है कि मध्यप्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार एवं दुष्कर्म की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। विगत दिनों उज्जैन, सागर तथा कल मंगलवार को महू में हुई सेन्य अफसरों को बंधक बनाकर उनकी महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना के विरोध में प्रदर्शन कर मध्य प्रदेश सरकार की भरसक निंदा करती है। बिगड़ती कानून व्यव्स्था को लेकर महिला कांग्रेस मांग करती है की इस तरह के मामले मध्यप्रदेश में कब तक चलेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री मोहन यादव को महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा सांभर व कांग्रेस अपील करती है कि शीघ्र कार्यवाही कर महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म के दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *