Breaking

Bhopal: एयर एंबुलेंस की जानकारी के लिए एयरपोर्ट पर बनेगा अलग काउंटर, मिलेगी यह सुविधा,…

Spread the love

भोपाल : राजभोज एयरपोर्ट पर मौजूद सुविधाओं और निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद आलोक शर्मा ने यह बात कही। इस मौके पर सांसद शर्मा ने एयरपोर्ट विस्तार को लेकर चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

उन्होंने विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए बनाए जा रहे एराइवल और पार्किंग स्थल के काम को देखा। इस दौरान सांसद शर्मा ने एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी को कहा कि यह सुनिश्चित करें कि काम गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा में पूरे हों। यात्री सेवा और सुविधा के मामले में राजाभोज नंबर 1 पर हो, ऐसे प्रयास करें। नए बन रहे एराईवल को पूर्ण करने के लिए दिसंबर तक की डेड लाइन तय की है।

एयरपोर्ट डायरेक्टर ने सांसद शर्मा को जानकारी दी कि अभी एयरपोर्ट पर प्रति घंटा पैसेंजर हैंडलिंग कैपेसिटी 1200 के लगभग है। वहीं विस्तारीकरण कार्यों के पूर्ण होने के बाद एयरपोर्ट पर पैसेंजर कैपेसिटी 3000 प्रति घंटा हो जाएगी। भविष्य को ध्यान में रखकर यह काम हो रहे हैं। इससे भोपाल ही नहीं भोपाल के आसपास के लोगों को हवाई यात्रा करने में आसानी हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *