Breaking

NEEMUCH NEWS: अवैध मादक पदार्थ जप्त, एक तस्कर गिरफ्तार,…

Spread the love

नीमच: पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी जावद निलेश्वरी डाबर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी रतनगढ निरीक्षक बी.एस. गोरे व उनकी टीम पुलिस चौकी जाट ने बाइक से परिवहन कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 33 ग्राम एमडी एवं 375 ग्राम अल्प्राजोलम अवैध नशीला मादक पदार्थ मैं मोटरसाइकिल के जप्त किया है। पुलिस चौकी जाट थाना रतनगढ को मुक्ति द्वारा सूचना प्राप्त होने पर पुलिस ने इस कार्यवाही को अंजाम देते हुए बाइक से परिवहन कर मंदसौर से बेगू की ओर जा रहे आरोपी वसीम पिता काजू अजमेरी निवासी बागलिया जिला प्रतापगढ़ राजस्थान को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना रतनगढ़ में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *