Breaking

MP News: कांग्रेस को लगा झटका-दो पार्षद भाजपा में शामिल,..

Spread the love

मप्र में चुनाव के बाद भी नेताओं का इधर से उधर आने-जाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यता अभियान के तहत सतना नगर निगम के दो कांग्रेस पार्षदों ने पार्टी का दामन थाम लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस पार्षद अर्चना अनिल गुप्ता और माया कोल ने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर इस कदम को उठाया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस और अन्य दलों के लोग लगातार हमारी पार्टी से जुड़ रहे हैं। उसी कड़ी में आज सतना के दो प्रमुख पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ली है। यह सिलसिला आने वाले समय में भी जारी रहेगा। सतना में हाल के दिनों में राजनीतिक उठापटक के प्रयास हुए थे, जिन्हें लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शायद उन लोगों को आज इसका जवाब मिल गया होगा।भाजपा की बढ़ती ताकत और लोकप्रियता को देखकर इस तरह की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन भाजपा को इससे कोई नुकसान नहीं होने वाला।

कांग्रेस के दो पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने से सतना की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। स्थानीय स्तर पर इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, जबकि बीजेपी इसे अपनी मजबूत पकड़ के रूप में देख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *