मप्र में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने से प्रदेश की ज्यादातर क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। तेज बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। कई बांधों के गेट खोले गए हैं। भारी बारिश को देखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज आपात बैठक बुलाई है। वही मौसम विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों भिंड, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सागर में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट है। साथ ही भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत 29 जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। इधर भारी बारिश को देखते हुए कलेक्टर ने भोपाल में पांचवी तक और राजगढ़, सागर, गुना, शिवपुरी, मुरैना और भिंड में 8वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की छुट्टी घोषित की है।
मप्र मौसम विभाग का बारिश अलर्ट:मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार भिंड, दतिया, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, आगर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी ओरछा, राजगढ़ में बिजली के साथ भारी बारिश जारी रहने की संभावना है, साथ ही भोपाल में बिजली के साथ मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। छतरपुर खजुराहो, पन्ना, सागर, विदिशा, टीकमगढ़, दमोह, उज्जैन, नरसिंहपुर, शाजापुर, जबलपुर के साथ-साथ सतना चित्रकूट, रायसेन में बिजली के साथ हल्की बारिश। रीवा, मैहर, कटनी, सिवनी, मंदसौर, रतलाम, आगर मालवा, उमरिया, डिंडोरी, अनुपपुर, मंडला, बालाघाट, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, बैतूल सुबह के समय हरदा, नर्मदापुरम पचमढ़ी, सीहोर, देवास, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, नीमच, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर में बारिश हो सकती है।