मलाइका अरोड़ा के पिता का निधन तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान बताया जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बांद्रा स्थित अपने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना आज बुधवार सुबह 9 बजे के करीब की बताई जा रही है। वहीं, इस खबर के बाद मलाइका अरोड़ा पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो गई है। फिलहाल एक्ट्रेक के पिता के शव को बाबा अस्पताल में रखा गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस: एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा के इस मुश्किल वक्त में अरबाज खान साथ खड़े नजर आए हैं। वे तुरंत मलाइका के मायके पहुंचे। उन्हें मलाइका की मां के घर के बाहर देखा जा सकता है। एक्टर के अलावा पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है। फिलहाल अभिनेत्री के पिता की आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव: पूरे परिवार के साथ अरबाज खान भी बिल्डिंग के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं। मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब अनिल अरोड़ा ने बांद्रा स्थित अपनी बिल्डिंग की छत से कूदकर आत्महत्या की, उस वक्त मलाइका पुणे में थीं। घटना की जानकारी मिलते ही एक्ट्रेस पुणे से मुंबई के लिए रवाना हुई हैं।

