Breaking

RADHA ASHTMI 2024: इस तरह करे राधा अष्टमी की पूजा पूरी होगी हर मनोकामना,….

Spread the love

आज भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी मनाई जाती है। यह जन्माष्टमी के ठीक 15 दिन बाद आता है। इस दिन लोग राधा रानी की पूजा अर्चना कर उनका जन्मोत्सव मनाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, राधा अष्टमी के दिन व्रत और पूजन करने से जीवन में प्रेम और खुशियों आती हैं। इस दिन राधा जी को प्रसन्न करने के लिए लोग उन्हें तरह-तरह के भोग लगाते हैं। राधा जी और कृष्ण भगवान की विधी पूर्वक पूजा अर्चना करने से उनका आशीष सदा बना रहता है और हर मनोकामना पूरी होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि राधा अष्टमी की पूजा के लिए आपको किन-किन चीजों की आवश्यकता है।

राधा अष्टमी पूजन सामग्री: धार्मिक मान्यता के अनुसार, राधा अष्टमी के दिन राधा रानी की पूजा-आराधना करने से धन, सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। इस खास मौके पर किशोरी जी की विधिपूर्वक पूजा करने के लिए आपको कुछ पूजन सामग्री की जरूरत होती है। राधा रानी की पूजा के लिए अक्षत, फूल, लाल चंदन, रोली, सिंदूर, धूप-दीप, सुगंध, इत्र, पंचामृत, खीर, फल मिठाई, नए वस्त्र, फूलों की माला, आभूषण समेत सभी पूजन-सामग्री को शामिल करें।

राधा अष्टमी पर लगाएं ये पांच तरह के भोग
राधा अष्टमी के दिन राधा रानी को अरबी की सब्जी का भोग लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। राधा जी को पंचामृत का भोग भी जरूर लगाना चाहिए। पंचामृत कृष्ण कन्हैया और राधा रानी दोनों को बहुत प्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *