Breaking

MANASA NEWS: खेलते समय मासूम बालिका की मौत,..

Spread the love

मनासा: थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पड़दा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यह निर्माणाधीन मकान में पानी के लिए खोदे गए टैंक में गिर कर डूबने से एक 4 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। हादसा सोमवार का बताया जा रहा है। जब चार वर्षीय अर्शीन शाह पिता इरफान हुसैन खेल रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। जिससे वह पानी के टैंक मे जा गिरी। जिस समय यह हादसा हुआ। उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। घटना की जानकारी परिजनों को तब हुई, जब बालिका का शव पानी पर तैरता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर मनासा शासकीय अस्पताल लेकर पहुँचे, मगर डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के ही मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। टैंक मे बारिश का पानी जमा था। इसके घर वालों पता नही चला। मृतक बालिका के शव को परिजनों की सुपुर्द कर दिया गया। मनासा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *