नीमच : खंडेलवाल महिला संगठन नीमच के तत्वाधान में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में गौ धाम बालाजी मंदिर प्रांगण में महिलाओं ने ढोल धमाकों के साथ भजन कीर्तन व विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर तीज उत्सव बिना किसी डिस्पोजल का उपयोग किए इको फ्रेंडली रूप से मनाकर समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर महिलाओं ने प्लास्टिक को छोड़ कपड़े के उपयोग का संकल्प भी लिया। महिलाओं ने खादी पहनने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण का संकल्प भी लिया।इस अवसर पर खंडेलवाल महिला मंडल अध्यक्ष साधना खंडेलवाल, सचिव किरण खंडेलवाल,श्रीमती कोषाध्यक्ष हेमा खंडेलवाल, अनीता खंडेलवाल, सुनीता खंडेलवाल, मेघा खंडेलवाल, दीपिका खंडेलवाल, रेखा खंडेलवाल, दीपा खंडेलवाल , वीणा खंडेलवाल, बीना खंडेलवाल,सरला खंडेलवाल,कार्यकारिणी पदाधिकारी आदि महिलाएं उपस्थित थी।