Breaking

OMG : पत्नी बनी हैवान: ईट से कुचला,.. फिर हाथो से निकाला भेजा,10 मिनट तक की बर्बरता,….

Spread the love

उत्तर प्रदेश:  शाहजहांपुर के रोजा में पति की हत्या के बाद पत्नी ने 10 मिनट तक जो बर्बरता की उसे देखकर हर कोई कांप गया। लोग इस कदर भयभीत थे कि जैसे वो एक जगह जम से गए हों। डर के मारे कोई भी एक कदम आगे नहीं बढ़ा पा रहा था। महिला अपने पति की खोपड़ी को फोड़ने के बाद दो भागों में बांटकर दस मिनट तक हाथ डालकर अंदर से नसें और मांसे के टुकड़े आदि निकालकर फेंकती रही। वीभत्स घटना को देखकर लोग कांप गए। उसके पास जाने की हिम्मत भी नहीं जुटा सके।

दस मिनट तक करती रही बर्बरता: पति की खोपड़ी को फोड़ने के बाद दो भागों में बांटकर पत्नी दस मिनट तक हाथ डालकर अंदर से नसें आदि निकालकर फेंकती रही। वीभत्स घटना को देखकर लोग कांप गए। उसके पास जाने की हिम्मत भी नहीं जुटा सके। गुरुवार को करीब दो बजे सत्यपाल समोसे लेकर अपने घर गया था। अंदर जाने पर गायत्री ने कुछ कह दिया। दोनों में विवाद होने के बाद सत्यपाल ने डंडा मार दिया। डंडा लगते ही गायत्री भड़क गई। उसने अलमारी में रखे हंसिया को उठाया और मारने के लिए झपट पड़ी।

पुलिस से पत्नी बोली- भैया… इसे जलवा देना, ठीक है: पति की फटी खोपड़ी में हाथ डालते हुए पत्नी गायत्री थाना प्रभारी रोहित सिंह को देखकर बोली, भैया… इसे जलवा देना, ठीक है। इसके बाद मुझे भी जलवा देना। इसके बाद रोहित ने तुरंत ही अधिकारियों को सूचना देने के बाद रोजा इंस्पेक्टर राजीव वर्मा को फोन किया। रोजा पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस की गिरफ्त में उसके चेहरे पर पछतावे के कोई भाव नहीं थे।
पत्नी का क्रोध देख दहशत में आ गया था पति
दहशत में आए सत्यपाल ने बाहर की ओर दौड़ लगा दी। गैलरी में पत्नी ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। छीना-झपटी में उसके हाथ से हंसिया छिटक गया। दंपती में विवाद होने पर लोगों की भीड़ लग गई। तभी गायत्री ने सत्यपाल के सीने बैठकर वहीं पड़ी ईंट से सिर पर वार कर दिया। एक वार होते ही वह अचेत हो गया। बताते हैं कि दूसरी ईंट से वार करने के बाद सिर फट गया और उसकी मौत हो गई।
वीभत्स घटना देख पुलिस भी सन्न
वारदात के समय वहां से गुजर रहे सेहरामऊ दक्षिणी थाने के प्रभारी रोहित सिंह ने भीड़ लगी देखकर अपनी गाड़ी को रुकवा लिया। उन्होंने वीभत्स घटना देखी तो वह सन्न रह गए। वह महिला के पास गए। उसे रोकने के लिए भीड़ में खड़ी महिलाओं को बुलाया, पर कोई आने को तैयार नहीं हुई। गायत्री को बमुश्किल खुद ही हटाया। वह बोली कि मार दिया, बहुत तंग करता था।
पहले हंसिया लेकर दौड़ाया… फिर ईंट से कुंचकर हत्या की
पत्नी गायत्री से रोजाना ही पति सत्यपाल का विवाद होता था। गुरुवार को जब उसने डंडा मारा तो बौखलाई गायत्री के सिर पर खून सवार हो गया। पहले पति को हंसिया लेकर दौड़ाया। फिर ईंट से कुंचकर हत्या कर दी।
महिला बोली- वह पति से बहुत परेशान थी
हिरासत में लेने के बाद पुलिस की पूछताछ में गायत्री ने बताया कि उसका पति सत्यपाल शराब पीकर अक्सर उसे मारता-पीटता था। कमरे में बंद कर देता था। कभी रुपये भी नहीं देता था। इससे वह बहुत परेशान थी। लगातार मारपीट किए जाने से वह कुंठित हो गई थी। आज मुर्गा खाने के लिए 300 रुपये मांग रहा था। उसके पास रुपये नहीं थे। उसने कहा तो वह नहीं माना। रुपये मांगते हुए पीटने लगा। इसी वजह से उसने हत्या कर दी। पुलिस ने पूछा कि मारने के बाद उसे नोचते क्यों रही तो उसने कहा कि उसके अंदर इतना गुस्सा भर गया था कि उसने ऐसा कृत्य किया।
यह है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में गुरुवार को यह दिल दहलाने वाली वारदात हुई। विवाद के बाद घर के दरवाजे पर पत्नी ने पति का सिर ईंट से कुचल दिया। सीने पर बैठकर हाथों से सिर फाड़ने के बाद मांस के लोथड़े फेंकने शुरू कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा बुजुर्ग में सत्यपाल (40) पत्नी गायत्री देवी, बेटे रोहित, बेटी डॉली के साथ रहते थे। गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे सत्यपाल का किसी बात को लेकर गायत्री से झगड़ा होने लगा। गुस्से में आई गायत्री ने ईंट उठाकर सत्यपाल के सिर पर मारनी शुरू कर दी। वह नीचे गिर गया तो सीने पर बैठकर लगातार ईंट मारती रही। सिर फटने पर हाथ से मांस के लोथड़े फेंकने शुरू कर दिए।
महिला का कृत्य देखकर आसपास के लोग दूर से वीडियो बनाते रहे लेकिन पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गायत्री को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि पत्नी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
मां ने उठाए सवाल… बोली सबकुछ ठीक करती थी फिर बीमार कैसे
पुलिस की पूछताछ में सत्यपाल की मां शकुंतला ने सवाल उठाया कि अगर गायत्री मानसिक रूप से बीमार थी तो फिर सारे काम ठीक कैसे कर पाती थी? वह केवल ढोंग करती थी। सिर्फ बेटे से झगड़े के समय ही आक्रामक होती थी। मां ने कहा कि गायत्री की मानसिक बीमारी की जांच कराई जानी चाहिए।
आर्थिक तंगी और शराब पीने की आदत से होते थे झगड़े
सत्यपाल शराब पीने का आदी था। वह जो कुछ कमाता था, शराब में उड़ा देता था। वह पत्नी गायत्री को रुपये नहीं देता था। कई बार उसकी मां शकुंतला घर में खाना भेजती थी। दंपती में रोज होने वाले झगड़ों के कारण आसपास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *