Breaking

NEEMUCH NEWS: कांग्रेस का गांव – गली अभियान पहुंचा,…

Spread the love

नीमच: कांग्रेस का कार्यकर्ता अपनी जनसेवी छवि की पहचान रखता है। वह जनता की समस्याओं को उठाकर प्रशासन से हल करवाने में सदैव अग्रणी रहा है। इसलिए हर कार्यकर्ता जन सेवा को अपना ध्येय बनाकर जिन्दादिली के सात जनहित साधने का कार्य करे। समाज के धार्मिक व सांस्कृतिक उत्सवों में भाग लेकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। अनके मौत-मरण हो या पारिवारिक उत्सव उसमें अपनी सहभागिता से कांग्रेस कांग्रेस का खोया जनाधार वापस लाने की दिशा में कदम बढ़ाए। इस आशय के विचार नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने ग्राम चीताखेड़ा में कांग्रेस चली गांव – गांव, गली-गली अभियान के शुभारंभ अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

कार्यकर्ताओं को कांग्रेस कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बृजेश सक्सेना, पूर्व मण्डी कमेटी सदस्य कांग्रेस नेता राजेन्द्र सिंह तोमर, जनपद सदस्य पर्वत सिंह जाट, नेता नरेन्द्र सिंह राणावत, पूर्व सरपंच राकेश जेवरिया, अकबर भाई पठान, राजेश जैन ने भी संबोधित किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्राम की गली-गली में घूमकर जनता की समस्याओं को जाना। दो परिवारों के यहां शौक की बैठक में सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *