Breaking

नयागांव चेक पोस्ट कर्मचारियों ने दिया ज्ञापन,….

Spread the love

नीमच:  मुख्यमंत्री मोहन यादव के आदेश के बाद प्रदेश भर में प्रभावी रूप से बंद की गई परिवहन जांच चौकियों से एक और जहाँ भ्र्ष्टाचार के एक बड़े केंद्र पर अंकुश लगा है, तो वहीं दूसरी नयागांव सहित तमाम जांच चौकियों पर संचालित कंप्यूटराइज्ड तौल कांटो पर पदस्थ कर्मचारियों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है…ऐसे में प्रदेश के अंतिम छोर पर परिवहन विभाग की नयागांव स्थित जांच चौकी पर संचालित उन व्यवस्थाओं पर भी असर पड़ा है, जहाँ बड़ी संख्या में मजदूर वर्ग से जुड़े लोग विभिन्न-विभिन्न प्रकार से अपनी सेवाएं दे रहे थे….जिसमें कम्प्यूटराइज्ड तौल कांटो सहित अन्यत्र रूप से पदस्थ वेतन भोगी कमर्चारियों के सामने बेरोजगारी का संकट खड़ा हो गया है…इस सबंध में आज पीड़ित कर्मचारीयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौप गया जिसमें उल्लेख किया गया की…परिवहन विभाग द्वारा अंतराज्यीय सीमाओं में संचालित परिवहन जांच चौकियों का संचालन दिनांक 30/06/2024 को मध्यरात्री को पूरर्णतः बन्द कर दिया गया है। जिसक साथ ही कम्पूटराईस तौल कांटो का संचालन भी बंद हो गया है। इस कारण चेक पोस्ट के समस्त कर्मचारी (कम्यूटर ऑपरेटर हाउस किपिंग, आईटी इंजीनियर इलेक्ट्रिशियन एवं स्टाफ) के समस्त कर्मचारी बेरोजगार हो गए है। जिससे समस्त कर्मचारियों पर अपने परिवार की पालन-पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है। माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि आप इस पत्र की और गौर करते हुए कम से कम कम्प्यूटराईस तौल कांटो का संचालन पूर्व रूप से पुनः रिथति में चालू करे जिससे की कार्यरत कर्मचारियों को रोजगार मिल सके। शासन द्वारा तौल कांटो का संचालन पुनः प्रारंभ नहीं किया जाता है तो समस्त कर्मचारियों ‌द्वारा नयागांव चेक पोस्ट चितौडगढ़ रतलाम मार्ग को बंद कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी….!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *