Breaking

CM के निर्देश, और अलर्ट हुई नीमच,…

Spread the love

नीमच: मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश भर में गौरक्षा वर्ष मनाने का संकल्प लिया जाकर गौवंश तस्करी को लेकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेश जारी किए गए है। नीमच जिले में गौवंश तस्करों पर अंकुश लगाने के बाद एसपी अंकित जायसवाल द्वारा जिलें में संचालित गौ-शालाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी थाना प्रभारियों को उनके थाना क्षेत्रों में संचालित गौ-शालाओं के संचालकों की बैठक ली। गौ-शालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने, रात्रि में चौकीदार की नियुक्ति सुनिश्चित करने, गौवंश हेतु खाने पीने की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिये गये है। जायसवाल द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में जिलें के थाना प्रभारियों द्वारा गौशाला संचालकों की बैठक ली। इस दौरान गौ-शालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने, रात्रि में चौकीदार की नियुक्ति सुनिश्चित करने, गौवंश हेतु खाने पीने की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जानकारी दी गई। गौशाला संचालकों के साथ की जा रही बैठकों के परिणाम स्वरूप थाना मनासा अन्तर्गत ग्राम उचेड़ स्थित श्री कृष्ण केसरियानाथ गोसेवा जीवदया संस्थान गौशाला में गौशाला संचालक द्वारा गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु गौशाला परिसर में आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए।

पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा जिलें की सभी गौशाला के संचालकों से अपील की जाती है कि, अपनी अपनी गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगवाये तथा गौशालाओं की सुरक्षा हेतु रात्रि में चौकीदार की नियुक्ति आवश्यक रूप से कर गौवंश हेतु खाने पीने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *