उज्जैन : महाकाल मंदिर में दर्शानार्थियों का वेंटिलेशन से कूदते हुए वीडियो सामने आया है। मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मंदिर में निजी एजेंसी के सुरक्षा गार्ड, मंदिर के कर्मचारी और पुलिस के जवान तैनात रहते हैं। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाती है। महाकाल मंदिर से जुड़ा यह वीडियो कार्तिकेय मंडपम का बताया जा रहा है। कार्तिकेय मंडपम की ओर से चढ़ाव वाले मार्ग में वेंटिलेशन है। शॉर्टकर्ट के चक्कर में कुछ लोग इन्हीं वेंटिलेशन में से कूदकर गणेश मंडपम में जाते हुए वीडियो में दिखाई दिए हैं। युवकों की इस हरकत का वीडियो किसी दर्शनार्थी ने ही बनाया है। वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है।