आज बुधवार को भी 32 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है, ,कुछ शहरों में लू का असर रहेगा। 6-7 जून तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा लेकिन 8 जून के बाद फिर गर्म हवाएं चलने से दिन में गर्मी बढ़ेगी और तापमान भी 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। संभावना है कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून 12-15 जून के बाद कभी भी दस्तक दे सकता है।इसके पहले प्री मानसून गतिविधियां के चलते बारिश होती रहेगी।
आज इन जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट :
एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों तक मध्य प्रदेश के कई जिलों में आंधी व बारिश का अलर्ट जारी किया है।बुधवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में कई स्थानों पर एवं इंदौर संभाग में कहीं-कहीं वर्षा होने के आसार हैं।
आज भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, शहडोल, अनूपपुर, ग्वालियर, श्योपुरकलां, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, देवास, हरदा, खंडवा, शाजापुर, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, सागर व दमोह में तेज हवा और गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
गुना, अशोकनगर, श्योपुर कलां, सीहोर, विदिशा/उदयगिरि, शिवपुरी/कुनो_एनपी, हरदा, खंडवा/ओंकारेश्वर, खरगोन/महेश्वर और बुरहानपुर में बिजली/ओलावृष्टि (हवा की गति 55 किमी प्रति घंटे तक) के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश।