Breaking

दुनिया की सबसे महंगी और खतरनाक जेल : खर्च होते हैं करोड़ों रुपये,…

Spread the love

जेल का नाम सुनते ही लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़े होते हैं। आमतौर पर मन में सवाल आते हैं कि वहां की सुरक्षा, कैदियों के खान-पान और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था कैसे होगी? कई बार जेल की ऐसी खबरें आती हैं, जो बेहद डराने वाली होती हैं। जेल में एक सामान्य अपराधी से लेकर बेहद खतरनाक अपराधियों तक को रखा जाता है।
दुनिया में कैदियों को रखने के लिए कई बेहद खास तरह की जेलें बनाई गई हैं। इनमें कई बेहद खतरनाक और महंगी भी हैं। आज हम आपको अपनी इस खबर में एक ऐसी ही जेल के बारे में बताएंगे। इस जेल में खूंखार आंतकियों को रखा जाता है। यहां पर एक कैदी पर करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। बताया जाता है कि यह दुनिया की सबसे महंगी और खतरनाक जेल है। आइए जानते हैं इस जेल के बारे में…इस जेल का नाम ग्वांतनामो बे है, जो क्यूबा में ग्वांतानमो खाड़ी के तट पर स्थित है। इस जेल को दुनिया की सबसे महंगी और खतरनाक जेल कहा जाता है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस जेल में बंद हर एक कैदी पर सालाना 13 मिलियन डॉलर (करीब एक अरब) खर्च होता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल यहां पर 30 कैदी हैं। सबसे खास बात यह है कि सिर्फ एक कैदी पर 45 सैनिक तैनात हैं।
इस जेल को लेकर दुनिया भर में अमेरिका की आलोचना होती है। अमरेकि के पूर्व राष्टपति बराक ओबाम ने इसे बंद करने की बात कही थी। साल 2001 में 11 सितंबर को अमेरिका में आतंकी हमले के बाद इस जेल को शुरू किया गया था।
यहां पर है दुनिया की सबसे महंगी और खतरनाक जेल 20 से ज्यादा सालों में यहां पर कुल 780 कैदियों को रखा गया। फिलहाल यहां पर सिर्फ 30 कैदी हैं। यह कई वजहों से अक्सर चर्चा में रहती है। इनमें यहां पर होने वाला खर्च भी शामिल है। जेल के अंदर और बाहर सख्त सुरक्षा है, जिसकी वजह से इसकी पूरी तस्वीर दुनिया के सामने नहीं आ पाई है। यहां से छूटे कैदियों के बयानों से पता चलता है कि यह जेल कितनी खतरनाक है।ग्वांतानामो जेल में बंद कैदी बेहद खुंखार आतंकवादी हैं। यहां पर हर काम के लिए एक अलग कर्मचारी रखा गया है। जेल में 3 इमारतें हैं, जिनमें 2 गुप्त हेडक्वार्टर हैं। इसके अलावा यहां पर तीन क्लिनिक भी हैं। क्यूबा में स्थित यह जेल पहले अमेरिकी नौसना का बेस था, लेकिन साल 2002 में इसे एक हाईटेक जेल में बदल दिया गया। यहां पर खूंखार आतंकवादियों को रखा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *