रोज-रोज बहू टोकता ससुर को पड़ा महंगा : बहू ने किया ऐसा काम,….

Spread the love

आगरा:  सिकंदरा थाना क्षेत्र में बहू ने ससुर के साथ आधी रात को ऐसा कांड कर दिया कि घरवालों को भी यकीन नहीं हो रहा है। उसने सोते समय ससुर पर कुल्हाड़ी के बेंत से हमला कर दिया। इसमें ससुर का पैर टूट गया। इसके बाद बहू बच्चों को साथ लेकर फरार हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ककरैठा निवासी गोपाल बघेल ने बताया कि उनके पिता अमर सिंह बघेल घर पर सो रहे थे। मां मीरादेवी खाना बना रही थीं। गल्तियों पर डांटे जाने पर पत्नी चंद्र प्रभा ससुर से रंजिश रखती है। मौका देखकर उसने सोते समय ससुर के ऊपर कुुल्हाड़ी के बेंत से हमला कर उनका पैर तोड़ दिया। मां के शोर मचाने पर पत्नी बच्चों को लेकर घर से फरार हो गई। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *