Breaking

अरविंद केजरीवाल को मारने की दिल्ली मेट्रो में लिखी धमकियां,….

Spread the love

दिल्ली:  मेट्रो में अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी लिखी है। मेट्रो के अंदर, मेट्रो स्टेशन समेत कई जगह केजरीवाल को मारने की धमकी लिखी हैं। आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर गंभीर आरोप लगाए हैं। आम आदमी पार्टी एक्स हैंडल से पोस्ट में लिखा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सरेआम जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीएमओ, भाजपा और नरेंद्र मोदी के इशारे पर राजीव चौक, पटेल नगर मेट्रो स्टेशन पर धमकी लिखी गई है।
अरविंद केजरीवाल को कुछ भी होता है तो इसके लिए सीधे तौर पर भाजपा और नरेंद्र मोदी जिम्मेदार होंगे। इसको लेकर आम आदमी पार्टी की मंत्री आतिशी और सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दोनों नेताओं ने भाजपा पर हमला बोला है।
आतिशी का कहना है केजरीवाल पर हमला कराने की साजिश की जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवा को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी गई है। आतिशी ने कुछ फोटो कॉपी भी मीडिया को दिखाई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को सरेआम दी जा रही जान से मारने की धमकी ‼️PMO, BJP और नरेंद्र मोदी के इशारे पर राजीव चौक, पटेल नगर मेट्रो स्टेशन पर लिखी गई धमकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *