Breaking

BIG NEWS: ट्रैक्टर चढ़ाकर की दो युवक की हत्या,….

Spread the love

भोपाल : ग्रामीण इलाके नजीराबाद में ट्रैक्टर चढ़ाकर दो लोगों को मार डाला गया। गुरुवार सुबह 10 बजे पूर्व सरपंच और वर्तमान सरपंच के परिवार के लोग आमने-सामने आ गए। कुल्हाड़ी, सब्बल और डंडे लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े।
घटना शुक्ला गांव की है। सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों परिवार में पुराना विवाद चला आ रहा है। दोनों ओर से आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिन्हें हमीदिया लाया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर: नजीराबाद टीआई हरिशंकर वर्मा ने बताया कि शुक्ला गांव में मांगीलाल गुर्जर पूर्व सरपंच के परिवार से है। रंगलाल और जसमल वर्तमान सरपंच के परिवार से थे। मांगीलाल गुर्जर के एक रिश्तेदार ने रंगलाल और जसमल गुर्जर को ट्रैक्टर से कुचल डाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *