Breaking

MP NEWS: खंडवा में रेल हादसा, मालगाड़ी के पांच डब्बे बेपटरी हुए,…

Spread the love

खंडवा : मप्र के खंडवा जंक्शन पर मंगलवार सुबह एक मालगाड़ी डिरेल होकर बे पटरी हो गई। खंडवा जंक्शन के प्लेटफार्म क्रमांक 6 के अप ट्रैक पर बगैर इंजन के एक मालगाड़ी इटारसी साइड से भुसावल की तरफ करीब 200 मीटर तक चल पड़ी और प्लेटफार्म क्रमांक 6 के अंतिम छोर पर डिरेल हो गई। गाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरकर ट्रेनों में विद्युत सप्लाई के लिए लगे ओएचई के पोल से टकराने के बाद रुके। इससे ओएचई के दो पोल बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन, अगर यही मालगाड़ी विपरीत दिशा में फिसल कर इटारसी साइड की ओर आगे चल पड़ती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *