Breaking

MP Weather : मप्र में आज 17 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 25 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम

Spread the love

मप्र का मौसम अचानक से बदल गया है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में तेज हवा, आंधी के साथ बारिश हुई। फिलहाल 2-3 दिन तक मौसम का मिजाज यूही बने रहने का अनुमान है। आज सोमवार को जबलपुर भोपाल समेत 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

25 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज :  एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज 22 अप्रैल को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसके प्रभाव से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात के असर से 24 अप्रैल तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा, लेकिन 25 अप्रैल से फिर मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। इस दौरान तेज गर्मी पड़ने और तापमान में उछाल आने का अनुमान है। 23 से 25 अप्रैल के बीच हवाएं 10 से 12 किमी प्रतिघंटा की गति से चल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *