Breaking

सरपंच की कार से एक की मौत, एक गंभीर 

Spread the love

दमोह : जिले के जेरठ मार्ग पर गुरुवार रात भोपाल के एक सरपंच की कार ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल है। उसके दोनों पैरों में फ्रेक्चर हुआ है। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कार चालक और मालिक की तलाश की जा रही है। घटना पथरिया थाना अंतर्गत जेरठ मार्ग पर रात करीब 9:00 बजे घटित हुई है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दशरथ ठाकुर और मोहन ठाकुर, दोनों 26 वर्ष, बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। तभी जेरठ मार्ग के समीप एक काले कलर की एसयूवी ने उसे टक्कर मार दी। कार भोपाल पासिंग थी और नेम प्लेट पर सरपंच लिखा था। कार के चालक ने दोनों बाइक सवारों को सामने से सीधी टक्कर मार दी। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *