मप्र मौसम के मिजाज अचानक से बदल गए हैं। दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली है, जिसकी वजह से लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास हुआ है। राजधानी भोपाल और राजगढ़ में तापमान लगभग 7 डिग्री तक लुढ़क गया है।पिछले 48 घंटे में मध्य प्रदेश का मौसम तेजी से बदला है। लोग जहां अच्छी धूप की वजह से गर्मी महसूस कर रहे थे। वहीं अब तापमान की गिरावट से ठंड का एहसास होने लगा है। पहाड़ी राज्य में हुई बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में इसका असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है, जो मध्य प्रदेश में ठंड का कारण बन रही है।
लुढ़क गया पारा : मंगलवार-बुधवार को राजधानी भोपाल में तापमान 7 डिग्री से ज्यादा लुढ़क गया। दिन में भी सर्द हवाओं का असर देखने को मिला। हवाओं की वजह से रात के साथ दिन का तापमान भी चार डिग्री गिर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 48 घंटे के बाद तापमान एक बार फिर तापमान बढ़ने वाला है।