MP NEWS: मप्र में 4 घंटों में बदलेगा मौसम: जानें ताजा अपडेट,….

Spread the love

भोपाल: मध्य प्रदेश में मौसम के अलग-अलग रंग दिख रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से गिरते तापमान के बीच गुरुवार को प्रेदश के अलग-अलग जिलों में मौसम का अलग रूप दिखाई दिया। कुछ जिलों में दिनों सर्द हवाओं का प्रभाव बढ़ने से तापमान में गिरावट आई। साथ ही गुरुवार को राज्यभर में दिन और रात के तापमान में गिरावट आ गई। आने वाले दिनों में प्रदेश में और भी ठंड का असर बढ़ सकता है।

मौसम विशेषज्ञों ने अनुमान जताते हुए कहा है कि शुक्रवार और शनिवार को तापमान में तापमान में और भी गिरावट आ सकती है। राजधानी भोपाल में शीतलहर चल सकती है। प्रदेश के मौसमी इलाकों में मंडला में गुरुवार को सबसे कम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री कम है।

क्या है शीतलहर: मौसम विभाग के अनुसार जब रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो और यह सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम हो तब शीतलहर चलना माना जाती है। हाल की परिस्थितियों को देखते हुए राजधानी भोपाल में शुक्रवार को शीतलहर चलने की संभावना जताई जा रही है।

प्रदेश के प्रमुख जिलों के तापमान: प्रमुख जिलों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान की बात की करें तो भोपाल में न्यूनतम 10.2 अधिकतम 26.6, ग्वालियर में न्यूनतम 11.1 अधिकतम 26.9, इंदौर में न्यूनतम 13. अधिकतम 26.7, उज्जैन में न्यूनतम 11.5 अधिकतम 27.5, जबलपुर में न्यूनतम 11 अधिकतम 26.3 , बालाघाट में न्यूनतम 10.8 अधिकतम 23.6, मंडला में न्यूनतम 9.1 अधिकतम 27.02 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि शुक्रवार को तापमान में विशेष बदलाव नहीं दिखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *