जयपुर: राजस्थान में बीते दिनों थप्पड़ कांड के बाद समरावता में हुई हिंसा से सियासी पारे में जमकर हलचल है। इस बीच राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा है कि इस कांड से कांग्रेस के बागी और निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा की सियासत को कितना फायदा मिलेगा? क्या इससे उनके राजनीतिक करियर में चमक आएगी। देवली उनियारा के उप चुनाव में मीणा समाज का नरेश मीणा को काफी समर्थन देखने को मिला है। ऐसे में अब आगामी चुनाव परिणामों लेकर तरह-तरह की अटकले लगाई जा रहे हैं। चुनाव परिणाम में किसका पलड़ा भारी रहने वाला है, इसको लेकर जानकार लोग सियासी जोड़, गुणा और बाकी लगाने में जुटे हुए हैं। वहीं थप्पड़ कांड के बाद लोग नरेश मीणा की जीत को लेकर भी अपने अलग-अलग दावें करते नजर आ रहे हैं।
थप्पड़ कांड से चमकेगी नरेश मीणा की सियासत: सियासी गलियारों में नरेश मीणा के थप्पड़ कांड की जमकर गूंज है। राजनीतिक एक्सपर्ट अपने-अपने मायने निकाल रहे हैं। ऐसे में क्या थप्पड़ कांड से नरेश मीणा की सियासत चमकेगी? यह सवाल सबके मन में घूम रहा है। हालांकि, नरेश मीणा ने मीडिया में भी इसी बात का खुलासा किया कि वह भी किरोड़ी लाल मीणा, सचिन पायलट, हनुमान बेनीवाल जैसी नेताओं की तरह फेमस होना चाहते हैं। इस बयान को सियासी जानकार ‘थप्पड़ कांड’ से जोड़कर देख कर रहे हैं।