Breaking

NEWS: 5 साल बाद विदेश से लौटा पति: आशिक पत्नी के साथ पैसा-जेवर लेकर फरार,…

Spread the love

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक मामला सामने आया है। यहां रोजी रोटी के लिए विदेश कमाने गए एक युवक की पत्नी ने उसे छोड़ अपने जीजा संग फरार हो गई। 5 साल बाद विदेश से आने के बाद युवक ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मेरी पत्नी घर में लाखों रुपए और जेवर लेकर अपने प्रेमी (जीजा) संग फरार हो गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
घर में रखे नगदी और जेवर लेकर हुई फरार: मामला जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां विदेश कमाने गए एक युवक की पत्नी उसे छोड़ घर में रखे नगदी और जेवर लेकर अपने प्रेमी जीजा संग फरार हो गई है। पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीते अप्रैल 2019 में सऊदी अरब रोजी रोटी के लिए कमाने गया था। उसी बीच मेरी पत्नी का संबंध उसके जीजा से हो गया। कुछ महीनों तक बातचीत का सिलसिला चला। इसके बाद दोनों (युवक की पत्नी प्रेमी जीजा) घर में रखे 5लाख नगद और जेवरात लेकर मुंबई फरार हो गए। इसके साथ में अबोध बच्ची और बच्चे को भी लेकर चले गए।
5 साल बाद विदेश से लौटा घर:
जब पीड़ित युवक 5 साल बाद अक्टूबर 2024 को सऊदी अरब से घर पहुंचा तो अपनी पत्नी से संपर्क किया और समझाया लेकिन पत्नी साथ रहने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर दिया और न्याय की गुहार लगाई।<

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *