Breaking

MP Weather Update :मप्र में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जाने मौसम विभाग का पूर्वानुमान……

Spread the love

मप्र के मौसम में अब बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तरी हवाओं के चलने से दिन और रात में ठंडक का अहसास हो रहा है। अगले 24 घंटे में तापमान में कमी आने की उम्मीद है। 10 नवंबर से ठंड का असर तेज हो सकता है। इसके बाद 15 नवंबर से राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में कड़ाके की ठंड देखने को मिल सकती है।

एमपी मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में कोई मजबूत सिस्टम एक्टिव नहीं है, जिसके चलते मौसम भी शुष्क बना हुआ है। नवंबर के दूसरे सप्ताह में शहरों का अधिकतम तापमान 29-30 डिसे तो न्यूनतम तापमान 15 से 19 डिग्री के बीच हो सकता है। राजधानी भोपाल, जबलपुर, इंदौर व ग्वालियर में अगले 3-4 दिनों तक अधिकतम तापमान 31-32 व न्यूनतम तापमान 18-19 डिसे के बीच आ सकता है।आमतौर पर नवंबर में दिन का तापमान 30 डिसे तो रात का तापमान 15 डिसे से कम हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *