Breaking

नहीं रहे फेमस लेखक: पद्मश्री अर्थशास्त्री डॉ. बिबेक देबरॉय का 69 की उम्र में निधन,…

Spread the love

प्रधानमंत्री इकोनॉमिक एडवाइजरी काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. बिबेक देबरॉय का शुक्रवार (1 नवंबर) को निधन हो गया है। उन्होंने 69 साल के अर्थशास्कत्री और लोकप्रीय लेखक ने आज सुबह अंतिम सांस ली। देबरॉय भारसरकार के कई प्रमुख संस्थानों से जुड़े रहे हैं। उन्हें साल 2017 में अध्यक्ष के पद के लिए नियुक्त किया गया था। जनवरी 2015 में वह नीति आयोग के सदस्य बने थे। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। आपको बता दें, देबरॉय के निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर शोक जाहिर किया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बिबेक देबरॉय के साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा- डॉ. बिबेक देबरॉय जी एक प्रखर विद्वान थे, जो अर्थशास्त्र, इतिहास, संस्कृति, राजनीति, अध्यात्म और अन्य विविध क्षेत्रों में कुशल थे। अपने कार्यों के माध्यम से, उन्होंने भारत के बौद्धिक परिदृश्य पर एक छाप छोड़ी। सार्वजनिक नीति में अपने योगदान के अलावा, उन्हें हमारे प्राचीन ग्रंथों पर काम करने और उन्हें युवाओं के लिए सुलभ बनाने में भी आनंद आता था।
बिबेक देबरॉय के पिता भारत सरकार की इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस में काम करते थे। देबरॉय ने शुरुआती शिक्षा रामकृष्ण मिशन विद्यालय से की जो कि पश्चिम बंगाल के नरेंद्रपुर में मौजूद है। उन्होंने कोलकाता के प्रेसीडेंसी कॉलेज से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की और डिग्री हासिल की। उसके बाद उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से इकोनॉमिक्स में ही मास्टर्स किया। जिसके बाद देबरॉय यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज आगे की पढ़ाई करने चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *