Breaking

सीएम मोहन यादव के कड़े तेवर: 11 अफसर-कर्मचारी निलंबित,….

Spread the love

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को कड़े तेवर दिखाए और कहा है कि शासकीय कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। जनता के प्रति जवाबदेही और कर्तव्यों का निर्वहन समय पर होना चाहिए। उन्होंने विलंब और लापरवाही बरतने वाले 11 अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित करने का निर्देश दिया।
यह निर्देश उन्होंने समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान दिए। इसमें 12 जिलों की जन समस्याओं पर चर्चा कर समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वीसी में उन्होंने बालाघाट कलेक्टर मृणाल मीना से पूछा कि यह बीच में कौन बैठा है। इस पर कलेक्टर ने कहा कि बालाघाट के आईजी हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इनको उठाओ और आप बीच में बैठो। आप प्रशासनिक मुखिया हो।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में शासकीय कार्यों की गहन समीक्षा की जाएगी। अच्छे कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। मुख्य सचिव अनुराग जैन और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *