Breaking

MP NEWS: भाजपा से सीएम यादव, शिवराज और वीडी संभालेंगे कमान,…

Spread the love

बुधनी: विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस द्वारा स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है। दोनों ही दलों की ओर से 40-40 स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान कमान संभालेंगे। वहीं, कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। शुक्रवार को नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि तक भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कर दिए हैं। इसी बीच दोनों ही दलों ने विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री सहित मध्यप्रदेश के कई मंत्री और अन्य केंद्रीय मंत्री चुनाव की कमान संभालेंगे। वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। मध्यप्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान विधायक, राजस्थान के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित दिल्ली और अन्य राज्यों के कांग्रेस नेता प्रचार की कमान संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *