Breaking

खुद की कार नहीं, पत्नी से ले रखा है 62 लाख का उधार,…..

Spread the love

अपने हलफनामे में देवेंद्र फडणवीस ने पत्नी अमृता की कमाई का ब्यौरा भी दिया है। अमृता फडणवीस बैंकर के साथ-साथ अभिनेत्री और गायक भी हैं। अमृता की कमाई की बात करें तो 2019-20 में उनकी कुल कमाई 51.89 लाख रुपये थी। अगले वित्त वर्ष में उनकी कमाई में जबरदस्त इजाफा हुआ। 2020-21 में ये बढ़कर 1.84 करोड़ रुपये पहुंच गई। 2021-22 में उपमुख्यमंत्री की पत्नी की कमाई में कमी आई और ये घटकर 97.51 लाख रुपये रह गई। वहीं, 2022-23 में अमृता की कमाई फिर घटकर 92.48 लाख रुपये पहुंच गई। 2023-24 में काफी कमी के साथ उनकी कमाई 79.30 लाख रुपये रही।

शपथ पत्र में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया है कि इस समय उनके पास 23,500 रुपये नकदी के रूप में हैं। उनकी पत्नी के पास 10,000 रुपये नकद हैं। फडणवीस के बैंक खातों में कुल 2.28 लाख रुपये जबकि अमृता के पास 1.43 लाख रुपये की बैंक जमा राशि है। अपने शपथ पत्र में देवेंद्र फडणवीस ने अपनी बेटी दिविजा की बैंक जमा राशि की जानकारी भी दी है। इसके अनुसार, दिविजा के बैंक खातों में 2.22 लाख रुपये जमा है।

उपमुख्यमंत्री के नाम पर खुद 20.70 लाख रुपये, जबकि अमृता के नाम 5.10 लाख रुपये की बीमा है। वहीं दिविजा फडणवीस के नाम आठ लाख रुपये की बीमा है।
भाजपा नेता अपने पास 32.85 लाख रुपये मूल्य के 450 ग्राम के सोने के आभूषण रखे हुए हैं। वहीं अमृता के पास 900 ग्राम सोने के जेवर हैं, जिसकी कीमत 65.70 लाख रुपये बताई गई है।इस तरह से उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने हलफनामे में कुल 7.63 करोड़ रुपये की चल संपत्ति घोषित की है। इसमें से खुद डिप्टी सीएम के नाम 56.07 लाख रुपये, पत्नी अमृता के नाम 6.96 करोड़ रुपये और बेटी दिविजा की 10.22 लाख रुपये की चल संपत्ति है।
उपमुख्यमंत्री के नाम महाराष्ट्र जिले के चंद्रपुर जिले में खेती की पांच जमीन हैं। वहीं, उनकी पत्नी के नाम हिंगना में एक जगह खेती की जमीन है। फडणवीस के नागपुर में दो रिहायशी मकान हैं। वहीं अमृता फडणवीस के नाम भी नागपुर में एक मकान है। इस तरह से उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 5.64 करोड़ रुपये की खेत, मकान जैसी अचल संपत्ति अपने शपथ पत्र में बताई है। वहीं चल और अचल संपत्ति दोनों को जोड़ दें तो यह कुल 13.27 करोड़ रुपये की है।
उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने पारिश्रमिक और किराये से होने वाली कमाई को अपनी आमदनी का जरिया बताया है। वहीं, पत्नी अमृता को वेतन, शेयरों पर पूंजीगत लाभ, लाभांश और ब्याज आय से कमाई होती है।फडणवीस ने शपथ पत्र में अपनी शैक्षिक योग्यता की भी जानकारी दी है। उन्होंने 1992 में आरएसटीएम नागपुर विश्वविद्यालय के ओ.आर. बाबासाहेब आंबेडकर कॉलेज ऑफ लॉ से एल.एल.बी. 5 वर्ष पाठ्यक्रम पूरा किया था। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने 1999 में डी.एस.ई.बर्लिन से ‘मैनेजमेंट डिप्लोमा इन मेथड्स एंड टेक्नीक्स ऑफ प्रोजेक्ट मैनेजमेंट’ हासिल किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *