Breaking

MP NEWS: सड़क पर दौड़ा शराबी ट्रक: नजारा देख हो गई हैरान,…

Spread the love

मप्र में सीएम मोहन यादव के निर्देश पर अलीराजपुर पुलिस ने कड़क कार्रवाई की है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्रवाई की है। साथ ही असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। 25 अक्टूबर की दरमियानी रात मुखबिर से जोबट थाना पुलिस को अवैध शराब की सूचना मिली थी। इसके बाद जोबट पुलिस ने घेराबंदी की है। इसके लिए दो अलग-अलग टीम बनाई गई थी।

पुलिस की दोनों टीमें ने घेराबंदी की पुलिस की दोनों टीमें संयुक्त रूप से घेराबंदी की है। धार की तरफ से ट्रक नंबर एमपी-15 एचए 3365 आते दिखा। वाहन को पुलिस टीम ने रोककर पूछताछ की तो उसने भागने की कोशिश की की है। इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा कर पकड़ लिया है। पुलिस ने तिरपाल हटाकर तलाशी ली तो बड़ी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां थीं।

पुलिस ने वाहन चालक गजेंद्र देवड़ा से परमीट के बारे में पूछताछ की तो उसने जवाब नहीं दिया। पुलिस टीम के द्वारा घटनास्थल से उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही वाहन को कब्जे में लेकर माउंटी कंपनी बीयर की कुल 1230 पेटियों, जिसकी मात्रा 14,760 लीटर कीमती 38,37,600/- रुपए और 20 लाख रुपए के ट्रक को जब्त कर लिया है।

दूसरी जगह भी बड़ी कार्रवाई इसके साथ ही कनवाडा बाग रोड पर भी एक ट्रक को जब्त किया गया है। ट्रक का नंबर एमपी 09 जीएच 7550 आते दिखा तो पुलिस टीम ने उसे रोका है। साथ ही वाहन चालक से पूछताछ की है। इसके बाद कंटेनर वाहन की तलाशी ली गई। कंटेनर से बड़ी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां मिली हैं। पुलिस टीम ने वाहन में रखी बीयर की कुल 1230 पेटियों को जब्त किया है। इसकी मात्रा 14760 लीटर है, जिसकी कीमत 38,37,600 रुपए हैं। वही कंटेनर की कीमत 25 लाख रुपए हैं। इसे जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसपी व्यास ने बताया कि अलीराजपुर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। साथ ही जोबट थाना के अंतर्गत अवैध शराब का परिवहन करते हुए दो आरोपियों को, दो वाहनों से 2460 पेटियों में कुल 29520 लीटर अवैध शराब जब्त किया गया है। इसकी कीमत 76,75,200 रुपए हैं। साथ ही दोनों वाहनों की कीमत 45 लाख रुपए है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि अलीराजपुर पुलिस ने वर्ष 2024 में अभी तक 3 करोड़ 75 लाख से अधिक की अवैध शराब को जब्त किया है। साथ ही इसके परिवहन में इस्तेमाल होने वाले 3.34 करोड़ रुपए के 35 वाहन भी जब्त किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *