उज्जैन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ महाकाल मंदिर में पूजन अर्चन किया। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा की, कांग्रेस द्वारा पनौती शब्द का इस्तेमाल करना यह बताता है कि उनकी बुद्धि मारी गई है, वह अंधे हो गए हैं। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम पर उन्होंने कहा की, सभी राज्यों में भाजपा को भारी सफलता मिलेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार रात्रि को उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर पहुंचे थे। इससे पहले वह यहां के अति प्राचीन शक्तिपीठ माता हरसिद्धि मंदिर और मंगलनाथ मंदिर में भी दर्शन करने पहुँचे। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह भी मौजूद रही। सीएम शिवराज ने महाकाल मंदिर में गर्भगृह में पहुंचकर पूजन अर्चन किया। इसके बाद वे नंदी हाल में बैठे जहां उन्होंने शिव आराधना की है। इस दौरान पंडित पुजारी ने मंत्र उच्चारण किए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि, महाकाल महाराज की शरण में आने का उन्हें सौभाग्य मिला है, उनकी स्वयं की इच्छा थी, और बाबा महाकाल ने भी बुलाया है। इसलिए वे बाबा महाकाल के चरणों में प्रणाम करने व आशीर्वाद लेने आए हैं। देश प्रदेश की जनता की सुख व कल्याण की कामना की है। उन्होंने कहा कि, आज मन आनंद से भरा हुआ है रोम रोम पुलकित है।
दंडवत प्रणाम कर महाकाल से क्या बोले मुख्यमंत्री शिवराज….??
