Breaking

MP Weather Today: मप्र में सात जिलों में रेड अलर्ट जारी: जाने मौसम विभाग का पूर्वानुमान,…

Spread the love

मप्र में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने से लगभग सभी संभागों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। कई जिलों में रात भर बारिश हुई। बरगी बांध के 11, तवा के 9 और हलाली के 5 और भोपाल के सभी डेमो के गेट खोले गए हैं। मौसम विभाग बुधवार के लिए 7 जिलों में रेड अलर्ट और 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

अगले कुछ घंटे के लिए बारिश का अलर्ट: सागर, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया रतनगढ़ में बिजली के साथ बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, इसके साथ ही भोपाल, विदिशा, रायसेन में बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। सांची भीमबेटका, छतरपुर खजुराहो, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, ग्वालियर, मुरैना के साथ-साथ राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, नर्मदापुरम पचमढ़ी, छिंदवाड़ा, बैतूल, पन्ना, जबलपुर में बिजली के साथ मध्यम बारिश भेड़ाघाट, नरसिंहपुर, मंडला, सिवनी, आगर, मंदसौर गांधीसागर, रतलाम, कटनी, सतना चित्रकूट के साथ-साथ सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, मैहर, अलीराजपुर में बिजली के साथ हल्की बारिश होगी। झाबुआ, बड़वानी, नीमच, खंडव, बुरहानपुर, इंदौर, धार, देवास, उज्जैन महाकालेश्वर, खरगोन, पांढुर्ना, हरदा, बालाघाट, उमरिया,शहडोल ,अनूपपुर अमरकंटक, डिंडौरी में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।

इन जिलों में रेड अलर्ट: मौसम विभाग ने बुधवार आज विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, गुना और अशोकनगर में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, अगले 24 घंटे में 21 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर में भी तेज पानी गिरने का अनुमान है। मंगलवार को भोपाल, इंदौर, सिवनी, बालाघाट समेत 21 जिलों में तेज बारिश हुई। बालाघाट, मंडला-सिवनी जिलों में लोग बाढ़ में फंस गए। मंगलवार को सिवनी में 9 घंटे में 6.3 इंच बारिश हुई, जबकि दमोह में लगातार 12 घंटे से अधिक बरसात हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *