Breaking

INDORE NEWS: मतदान शुरू, ‘आप’ ने किया खेल,….

Spread the love

इंदौर : पार्षद पद के उप चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 83 के पार्षद पद के लिए यह उप चुनाव हो रहे हैं। आज यहां पर 21 हजार 731 मतदाता 6 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ यह मतदान शाम को पांच बजे तक चलेगा। मतगणना 13 सितम्बर को सुबह 9 बजे से होगी। आम आदमी पार्टी के नेता ने चुनाव से ठीक पहले अपना नाम वापस ले लिया है।

मतदान बढ़ाने के लिए प्रयास: राजनीतिक प्रत्याशियों के समर्थकों के द्वारा मतदान बढ़ाने के लिए लगातार अपील की जा रही है। सोशल मीडिया के साथ ही गलियों में घूमकर भी कार्यकर्ता अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जनता से अपील कर रहे हैं। त्योहारी सीजन होने से भी मतदान धीमा है लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं।

इन उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य तय होगा: वार्ड 83 के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विकास जोशी, कांग्रेस के डमी प्रत्याशी (निर्दलीय) संजय मालवीय, बीजेपी के प्रत्याशी जितेंद्र राठौर और बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी पूजा साहनी के साथ ही योगेन्द्र मौर्य और विनोद सिंह सूर्यवंशी निर्दलीय चुनाव मैदान में है। बता दें कि आप पार्टी के पारस जैन ने नामांकन वापस ले लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *