MP NEWS: मोहन यादव आज लाड़ली बहना की राशि करेंगे ट्रांसफर,…

Spread the love

आज सीएम डॉक्टर मोहन यादव बीना से महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करेंगे। इस दौरान सीएम सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में 332 करोड़ रुपए भी ट्रांसफर करेंगे।
सागर जिले के बीना कृषि उपज मंडी में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री यादव लाड़ली बहना योजना की 1 करोड़ 29 लाख बहनों के खातों में 1 हजार 574 करोड़ रुपए की राशि अंतरित करेंगे। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में 332 करोड़ 43 लाख रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री यादव कई विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *