नीमच: शहर से राजस्थान के चारभुजा के लिए 34 वीं पैदल यात्रा रवाना हुई। जिसमें 350 से ज्यादा भक्त 250 किमी पैदल चलकर जलझूलनी एकादशी पर श्री चारभुजाजी के दरबार में पहुंचेंगे। श्री चारभुजा मित्र मंडल के राजेंद्र मंडोवरा के अनुसार नीमच नया बाजार स्थित प्राचीन बड़े बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना व दर्शन कर पश्चात चारभुजा पद यात्रा प्रारंभ हुई जिसने शहर के प्रमुख मार्गों होकर नयागांव से राजस्थान में प्रवेश किया। यात्रा में नीमच, रतनगढ़, डिकेन, सरवानिया महाराज, बावल, जाट, कनेरा, खेड़ा केसूंदा आदि क्षेत्रों के 350 से ज्यादा भक्त शामिल हैं। जो करीब 250 किमी लंबा सफर पैदल तय कर 13 सितंबर को चारभुजा पहुंचेंगे। जहां 14 सितंबर को जलझूलनी एकादशी पर चारभुजा के दर्शन कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना कर आशीर्वाद लेंगे।