Breaking

NEEMUCH NEWS: श्राद्धपक्ष एवं दीपावली पर्व के मतभेद को लेकर बैठक आज,..

Spread the love

नीमच: कर्मकांडीय विप्र परिषद नीमच की बैठक भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर अन्नपूर्णा दरबार में आज सोमवार 9 सितंबर को दोपहर 1 बजे रखी गई है, जिसमें आगामी पितृपक्ष तथा दीपावली पर्व के विषय में शास्त्रोक्त विचार विमर्श कर निर्णय लिए जाएंगे।
कर्मकांडीय विप्र परिषद के अध्यक्ष व ज्योतिषी पंडित राधेश्याम उपाध्याय ने बताया कि इस बैठक में परिषद के सभी सम्माननीय सदस्यों सहित अन्य विद्वान, पंडित, पुरोहित कर्म कर्ता, मंदिरो के पुजारी, ज्योतिषी तथा जो भी इस विषय में जानकारी रखते हैं वे सादर आमंत्रित हैं। इस बार सनातन हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण आधार बिन्दु श्राद्ध पक्ष तथा दीपावली के विषय में पंचांगों में मत भिन्नता बन रही है। अतः जन मानस में संशय की स्थिति को दूर करने के लिए शास्त्र अनुसार प्रमाणिक निर्णय हो, ताकि श्राद्ध व दीपावली पर्व शास्त्र विधान अनुसार मनाकर श्रद्धालुजन पितृ एवं महालक्ष्मी की कृपा से उत्तम फल प्राप्त कर सकें। उक्त जानकारी परिषद के मंत्री पंडित जगदीश शर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *